World Braille Day : विश्व ब्रेल दिवस 2024: कब और कैसे हुई शुरुआत, जानिए क्या है ब्रेल लिपि?

World Braille Day (विश्व ब्रेल दिवस 2024) : कब और कैसे हुई शुरुआत, जानिए क्या है ब्रेल लिपि?

World Braille Day : विश्व ब्रेल दिवस

World Braille Day (विश्व ब्रेल दिवस 2024), आज, 4 जनवरी, पूरी दुनिया में ‘विश्व ब्रेल दिवस’ मनाया जा रहा है। हर साल 4 जनुअरी को ब्रेल लिपि के आविष्कारक के “लूयी ब्रेल” सम्मान में ‘’विश्व ब्रेल दिवस’ मनाया जाता है

फ्रांसीसी शिक्षाविद् लूयी ब्रेल ने 1824 में ब्रेल कोड का विकास किया गया था । जिनका मुख्य उद्देश्य दृष्टिबाधित लोगों को सुगम माध्यम से ज्ञानार्जन के अवसर प्रदान करना और सुलभ पठन कौशल से सक्षम बनकर, उन्हें सकारात्मक तरीके से शिक्षित बनाना था।

ब्रेल लिपि क्या हैं?

लुई ब्रेल ने केवल तीन साल की उम्र में ही एक दुर्घटना के कारण अपनी दोनों आंखों की रोशनी खो दी थी।आंखें संक्रमित होने के कारण उनकी आंखों की दृष्टि पूरी तरह चली गई थी लेकिन दृष्टिहीनता के बावजूद उन्होंने शैक्षिक रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

उन्होंने ब्रेल लिपि जैसे भाषा का विकास किया, जिसका इस्तेमाल दृष्टिबाधित लोग लिखने और पढऩे के लिए करते हैं। ब्रेल नेत्रहीनों के लिए पढऩे और लिखने के लिए एक स्पर्शनीय कोड है। इसमें एक विशेष प्रकार के कागज का प्रयोग किया जाता है, जिस पर लगे बिन्दुओं को छूकर पढ़ा जा सकता है। ये नेत्रहीन छात्र ब्रेल लिपि की मदद से आसानी से पढ़-लिख लेते हैं। ब्रेल में उभरे हुए 1 से 6 बिन्दुओं की यह एक व्यवस्था या प्रणाली होती है, जिसमें बिन्दु अक्षर, संख्या और संगीत व गणितीय चिन्हों के संकेतकों का प्रतिनिधित्व करते हैं। बदलते युग के साथ अब ब्रेल लिपि कम्प्यूटर तक भी पहुंच गई है। ब्रेल लिपि ने विश्वभर में दृष्टिहीनों तथा आंशिक रूप से नेत्रहीनों की जिंदगी को बहुत आसान बना दिया है।

विश्व ब्रेल दिवस की शुरुआत कब हुई?

विश्व ब्रेल दिवस की शुरुआत 1991 में यूनेस्को द्वारा की गई थी। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य ब्रेल लिपि के बारे में जागरूकता बढ़ाना और नेत्रहीन या दृष्टिबाधित लोगों के अधिकारों और पूर्ण समावेश को बढ़ावा देना है।

ब्रेल लिपि के फायदे क्या हैं?

ब्रेल लिपि दृष्टिबाधित लोगों के लिए पढ़ने और लिखने की क्षमता को सक्षम बनाती है। इससे उन्हें शिक्षा, रोजगार और समाज में पूर्ण रूप से भाग लेने की अनुमति मिलती है। ब्रेल लिपि ने दृष्टिबाधित लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

ज्योति सावित्री बाई फुले, नारी स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय की अमर ज्योति: सावित्रीबाई फुले जी की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन ।

2 thoughts on “World Braille Day : विश्व ब्रेल दिवस 2024: कब और कैसे हुई शुरुआत, जानिए क्या है ब्रेल लिपि?”

Leave a Comment

close
Thanks !

Thanks for sharing this, you are awesome !